1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 10, 2025 07:36 am IST,  Updated : Jul 10, 2025 07:36 am IST

देश में मॉनसून की एंट्री के साथ ही अलग-अलग राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को जोरदार बारिश देखने को मिली। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि 11 से 15 जुलाई के बीच दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

Weather became pleasant due to rain in Delhi-NCR clouds will remain till 11 to 15 July know the weat- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना Image Source : PTI

देश में मॉनसून की एंट्री के साथ ही अलग-अलग राज्यों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को खूब बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसके बाद शाम 7 बजे के बाद राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बता दें कि 11 से 15 जुलाई तक राजधानी में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम पर्वांनुमान के मुताबिक, रविवार 13 जुलाई की रात से लेकर सोमवार 14 जुलाई की सुबह तक तेज बारिश के आसार हैं।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम की अगर बात करें तो राज्य के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 10 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारे देखने को मिल सकती है। आईएमडी ने 15 जुलाई तक मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। वहीं चेतावनी के लोकर आईएमडी ने कहा कि 10 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल के गरजने के साथ-साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम की अगर बात करें तो यहां गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। हालांकि बुधवार की रात करीब 9 बजे हुई जोरदार बारिश के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज से 14 जुलाई तक मॉनसून की सक्रियता कम रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।