1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR में छाए बादल, शाम तक बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड और Air Pollution भी होगा दूर

दिल्ली-NCR में छाए बादल, शाम तक बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड और Air Pollution भी होगा दूर

 Published : Oct 27, 2025 12:42 pm IST,  Updated : Oct 27, 2025 01:32 pm IST

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद वायु प्रदूषण के कम होने का आसार हैं। शाम तक होने वाली बारिश के बाद से यहां की हवा साफ हो जाएगी। माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंड भी बढ़ जाएगी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में शाम को बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे माना जा रहा है कि ऐसे में तापमान में गिरावट आएगी और थोड़ी सी ठंड भी बढ़ जाएगी। हल्की बारिश से वायु प्रदूषण (Air Pollution) दूर होने की संभावना है।

जानिए दिल्ली का तापमान

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत था।

बवाना में 401 दर्ज किया गया AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, बवाना और आनंद विहार जैसे इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) क्रमशः 401 और 431 के साथ गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। शहर भर में 38 निगरानी स्टेशन में से 23 ने एक्यूआई 300 से अधिक होने की सूचना दी है, जो बहुत खराब वायु गुणवत्ता की श्रेणी में आता है। रविवार को शहर की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ और यह खराब श्रेणी में दर्ज की गयी, जबकि अधिकांश समय वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही।

 पिछले दो सालों में अक्टूबर में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दो सालों में अक्टूबर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। रविवार शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक 292 रहा, जबकि सुबह यह 324 था। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।