1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. जब फडणवीस ने दिल्ली मेट्रो की सवारी कर उद्धव सरकार पर साधा निशाना

जब फडणवीस ने दिल्ली मेट्रो की सवारी कर उद्धव सरकार पर साधा निशाना

 Reported By: IANS
 Published : Jan 28, 2021 08:06 am IST,  Updated : Jan 28, 2021 08:10 am IST

दिल्ली दौरा कर बुधवार को वापस जाते समय महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली मेट्रो की सवारी कर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार पर निशाना भी साधा।

Devendra Fadnavis- India TV Hindi
जब फडणवीस ने दिल्ली मेट्रो की सवारी कर उद्धव सरकार पर साधा निशाना Image Source : TWEETED BY @DEV_FADNAVIS

नई दिल्ली: दिल्ली दौरा कर बुधवार को वापस जाते समय महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली मेट्रो की सवारी कर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार पर निशाना भी साधा। फडणवीस ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भेंटकर महाराष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जब इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट वापस जाना था तो उन्होंने गाड़ी से जाने की जगह दिल्ली मेट्रो की सवारी की। नई दिल्ली से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पकड़कर एयरपोर्ट पहुंचे। फिर यहां से फ्लाइट पकड़कर मुंबई रवाना हो गए।

देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो के अनुभव को लेकर कहा, आज एयरपोर्ट जाने के लिए दिल्ली मेट्रो की सवारी की। सड़क मार्ग की तुलना में मेट्रो से मैं जल्दी पहुंचा। कारशेड मामले पर महाविकास अघाड़ी सरकार द्वारा की गई गड़बड़ी को ध्यान में रखते हुए मैं नहीं जानता कि कब मुंबई में मेट्रो से एयरपोर्ट तक पहुंचूंगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।