1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. जेल जाना चाहता था सलमान, प्रधानमंत्री को दी जान से मारने की धमकी

जेल जाना चाहता था सलमान, प्रधानमंत्री को दी जान से मारने की धमकी

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jun 04, 2021 11:05 am IST,  Updated : Jun 04, 2021 11:18 am IST

खजूरी खास थाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार है जिसने पीसीआर कॉल करके प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी।

जेल जाना चाहता था सलमान, प्रधानमंत्री को दी जान से मारने की धमकी- India TV Hindi
जेल जाना चाहता था सलमान, प्रधानमंत्री को दी जान से मारने की धमकी Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: खजूरी खास थाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार है जिसने पीसीआर कॉल करके प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी।पकड़े जाने के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि दरअसल वो जेल जाना जाता था इसलिए जानबूझकर उसने अपने ही फोन से पीसीआर को कॉल किया था।आरोपी सलमान अभी कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।

पुलिस के मुताबिक सलमान ने पीसीआर को कॉल कर कहा कि मुझे पीएम मोदी को मारना है।इसके बाद टैक्निकल सर्विलांस के आधार पर बड़ी ही आसानी से सलमान को खजूरी खास इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सलमान ने पुलिस को बताया कि वो नशे का आदी था लेकिन उसे नशे का सामान नहीं मिल रहा था। इसलिए उसने सोचा कि वो जेल ही चला जाए। सलमान के बयानों की पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।

ऐसा नहीं है की पीएम मोदी को पहली बार जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले भी फरवरी महीने में पुलिस ने पुडुचेरी से एक शख्स को गिरफ्तार किया था। आरोपों के मुताबिक इस शख्स ने फेसबुक पर संदेश लिखा कि यदि कोई उसे पांच करोड़ रुपये दे तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या कर देगा। 

पुडुचेरी पुलिस ने बताया था कि आरोपी ने एक संदेश लिखा था कि यदि कोई उसे पांच करोड़ रुपये दे, तो वह प्रधानमंत्री की “हत्या करने के लिए तैयार है।” आरोपी की पहचान रियल एस्टेट व्यवसायी सत्यानंदम के रूप में की गई। आर्यनकुप्पम गांव के रहनेवाले सत्यानंदर को गिरफ्तार कर एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।