1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. संपत्ति विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, 1 शख्स घायल

संपत्ति विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, 1 शख्स घायल

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Dec 14, 2022 10:48 pm IST,  Updated : Dec 14, 2022 10:48 pm IST

चश्मदीद ने बताया था कि मोनू उर्फ सुमित नाम के एक व्यक्ति ने महिला और कप्तान पर गोली चलाई थी। इसके बाद मोनू वहां से फरार हो गया।

संपत्ति विवाद को लेकर हुई फायरिंग - India TV Hindi
संपत्ति विवाद को लेकर हुई फायरिंग Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली में द्वारका के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र के झरोदा कलां गांव में संपत्ति विवाद को लेकर की गई फायरिंग में गोली लगने से एक 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बाबा हरिदास नगर थाने में आईपीसी की धारा 302, 307 और आर्म्स एक्ट की 25/27 के तहत मामला दर्ज किया है। 

कलां गांव में गोलीबारी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 13 दिसंबर को रात लगभग 8.54 बजे झरोदा कलां गांव में गोलीबारी की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल आया था, जिसमें बताया गया कि गोली लगने की वजह से एक महिला की मौत हो गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

चश्मदीद का बयान दर्ज

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि चश्मदीद का बयान दर्ज किया गया है। चश्मदीद ने बताया था कि मोनू उर्फ सुमित नाम के एक व्यक्ति ने महिला और कप्तान पर गोली चलाई थी। इसके बाद मोनू वहां से फरार हो गया।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला और मोनू के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इस मामले की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।