1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बिधूड़ी के बयान से भावुक हुईं CM आतिशी, यूथ कांग्रेस ने BJP नेता के आवास पर पोती कालिख

बिधूड़ी के बयान से भावुक हुईं CM आतिशी, यूथ कांग्रेस ने BJP नेता के आवास पर पोती कालिख

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 06, 2025 02:54 pm IST,  Updated : Jan 06, 2025 03:00 pm IST

यूथ कांग्रेस ने बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के आवास पर कालिख पोती है। इसके साथ ही उनके गेट पर कालिख से महिला विरोधी लिखा है।

भावुक हुईं CM आतिशी।- India TV Hindi
भावुक हुईं CM आतिशी। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है। वहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम आतिशी भावुक हो गईं। इस बीच यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साउथ एवेन्यू स्थित रमेश बिधूड़ी के घर के गेट पर कालिख पोत दी है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रमेश बिधूड़ी के गेट पर महिला विरोधी लिखा हुआ है। बता दें कि हाल ही में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के उपनाम को लेकर टिप्पणी करके एक और विवाद खड़ा कर दिया। रोहिणी में भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी ने अपना उपनाम ‘मार्लेना’ से बदलकर ‘सिंह’ कर लिया है। 

उपनाम को लेकर हुआ विवाद

रमेश बिधूड़ी ने आरोप लगाया, ‘‘वह मार्लेना (आतिशी द्वारा पहले इस्तेमाल किया जाने वाला उपनाम) से सिंह बन गईं, उन्होंने नाम बदल लिया। केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि भ्रष्ट कांग्रेस के साथ नहीं जाउंगा, (और अब) मार्लेना ने पिता बदल लिया। पहले वह मार्लेना थीं, अब वह सिंह बन गई हैं। यह उनका चरित्र है।’’ बता दें कि रमेश बिधूड़ी पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ भी विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।

केजरीवाल ने साधा निशाना

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेताओं ने ‘‘बेशर्मी’’ की सारी हदें पार कर दी हैं। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गालियां दे रहे हैं। दिल्ली के लोग एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी।’’ आप ने एक बयान में कहा कि बिधूड़ी की एक महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘‘अपमानजनक टिप्पणी’’ ने भाजपा की ‘‘महिला विरोधी’’ मानसिकता को उजागर किया है। आप ने कहा, ‘‘अगर वह अभी इस तरह का व्यवहार करते हैं, तो कल्पना करें कि अगर वह गलती से विधायक बन गए, तो आम महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार होगा।’’ 

यह भी पढ़ें-

पटना में खुदाई से निकला 500 साल पुराना शिव मंदिर, जमीन धंसने से हुआ खुलासा; लोगों ने शुरू की पूजा

संभल की 'पत्थरबाज लेडी' गिरफ्तार, पुलिस पर छत से फेंक रही थी पत्थर; वीडियो से हुई पहचान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।