1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Youtuber गौरव ने गुब्बारे के सहारे डॉगी को हवा में उड़ाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Youtuber गौरव ने गुब्बारे के सहारे डॉगी को हवा में उड़ाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : May 27, 2021 10:53 am IST,  Updated : May 27, 2021 10:55 am IST

दिल्ली में गुब्बारे के सहारे कुत्ते को आसमान में उड़ाने के आरोप में यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के मालवीय नगर थाने की पुलिस ने आरोपी गौरव जॉन को गिरफ्तार किया है।

Youtuber गौरव ने गुब्बारे...- India TV Hindi
Youtuber गौरव ने गुब्बारे के सहारे डॉगी को हवा में उड़ाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली: दिल्ली में गुब्बारे के सहारे कुत्ते को आसमान में उड़ाने के आरोप में यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के मालवीय नगर थाने की पुलिस ने आरोपी गौरव जॉन को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गौरव ने अपने पालतू कुत्ते 'डॉलर' को हवा में उड़ने वाले गुब्बारे से बांध दिया और उसे हवा में उड़ाने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद यूट्यूबर की शिकायत मालवीय नगर थाने में की गई थी।

यूट्यूबर गौरव जॉन ने गैस वाले गुब्बारे में अपने पालतू कुत्ते को बांधकर उड़ाने वाला वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर डाला जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही PFA संस्था ने आरोपी गौरव पर पशु क्रूरता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया। गौरव और उसकी मां पर आईपीसी की धारा 188, 269, 34 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर थाना क्षेत्र से यूट्यूबर गौरव को इस घटना के लिए गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद यूट्यूबर गौरव ने वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल से हटा लिया है लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।