1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली एनसीआर में जीरो विजिबिलिटी, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में जीरो विजिबिलिटी, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 02, 2025 07:43 am IST,  Updated : Feb 02, 2025 07:43 am IST

15 जनवरी के बाद पहली बार दिल्ली एनसीआर में विजिबिलिटी जीरो पहुंची है। 15 जनवरी को सुबह आठ से 10 बजे के बीच घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई थी।

Fog- India TV Hindi
अक्षरधाम में घना कोहरा Image Source : X/ANI

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। घने कोहरे का कारण यातायात प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिन के शुरुआती घंटों में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। रविवार सुबह दिल्ली में हवा भी शांत रही। इसके कारण शहर की हवा का स्तर और खराब हो गया। 

शनिवार को तड़के 1.30 बजे तक पालम में विजिबिलिटी 150 मीटर रही। इस दौरान हवा की गति 2-3 किमी प्रति घंटे के बीच रही। सुबह 5.30 बजे तक विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई और सुबह आठ बजे तक यही स्थिति रही। आईएमडी के अनुसार सुबह नौ बजे तक विजिबिलिटी सुधरकर 100 मीटर हो गई, उस समय हवा की गति चार किमी प्रति घंटा थी।

शफदरगंज में जीरो विजिबिलिटी

सफदरजंग में सुबह 1.30 बजे मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। इसके साथ ही विजिबिलिटी 200 मीटर तक गिर गई, जो सुबह सात बजे 50 मीटर तक गिर गई और सुबह आठ बजे तक शून्य हो गई। सफदरजंग में आखिरी बार 15 जनवरी, 2025 को सुबह आठ से 10 बजे के बीच जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई थी। सुबह करीब नौ बजे सफदरजंग में विजिबिलिटी सुधरकर 200 मीटर हो गई।

200 से ज्यादा फ्लाइट लेट

आईएमडी के अनुसार, जब विजिबिलिटी 500 मीटर से 1000 मीटर होती है तो हल्का कोहरा होता है। जब विजिबिलिटी 200 मीटर से 500 मीटर होती है तो यह मध्यम कोहरा होता है, जब विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर होती है तो यह घना कोहरा होता है तथा जब विजिबिलिटी 50 मीटर से कम होती है तो यह बहुत घना कोहरा होता है। दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, कोहरे के कारण किसी भी उड़ान का मार्ग परिवर्तित या रद्द नहीं किया गया। हालांकि, शनिवार को 200 से अधिक उड़ानें विलंबित रहीं।

रविवार को येलो अलर्ट

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "हवा की बेहद शांत स्थिति घने से बहुत घना कोहरा बन रहा है। रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें लोगों को अधिकांश स्थानों पर मध्यम कोहरा और दिल्ली के कुछ अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा रहने की चेतावनी दी गई है।"

यह भी पढ़ें-

केजरीवाल के जिस कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई, उसे AIIMS में भर्ती कराना पड़ा-बोले अमित शाह

दिल्ली विधानसभा चुनाव: मुफ्त सुविधाओं के वायदे के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका, करप्ट प्रैक्टिस की शिकायत

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।