जो अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला सैनिक स्कूल(कक्षा 6 और कक्षा 9) में कराना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। सैनिक स्कूल (कक्षा 6 और कक्षा 9) में अपने बच्चों का एडमिशन कराने के इच्छुक पेरेंट्स आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर AISSEE 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। AISSEE प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। AISSEE 2026 आवेदन सुधार विंडो 2 से 4 नवंबर, 2025 तक खुली रहेगी। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन पत्र को भरा जा सकता है।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग (एससी/एसटी) के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये है।
AISSEE पेपर पैटर्न 2026
AISSEE 2026 पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए, परीक्षा 13 माध्यमों में आयोजित की जाएगी, परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, परीक्षा अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी, परीक्षा की अवधि 180 मिनट है।
किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क पर 011- 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को aissee@nta.ac.in पर लिख सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट से रूबरू रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
पुलिस जीडी भर्ती के लिए डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई, 1100 से ज्यादा है वैकेंसी