1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पठानकोट और गुरदासपुर में इतने दिनों के लिए बंद हुए सभी स्कूल, जारी हुए आदेश

पठानकोट और गुरदासपुर में इतने दिनों के लिए बंद हुए सभी स्कूल, जारी हुए आदेश

 Published : May 07, 2025 07:53 am IST,  Updated : May 07, 2025 08:54 am IST

भारत पाक के बढ़ते तनाव को देखते हुए पठानकोट में अगले 72 घंटों तक के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

पठानकोट और गुरदासपुर में स्कूल बंद- India TV Hindi
पठानकोट और गुरदासपुर में स्कूल बंद Image Source : PEXELS

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे दिया है।  भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया और उन्हें नेस्तो नाबूद कर दिया। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव को देखते हुए पठानकोट जिला प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है। अगले 72 घंटों तक के लिए सभी स्कूल बन्द कर दिए गए है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर ने आदेश जारी किए हैं। गुरदासपुर में भी तीन दिनों के लिए सारे स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके लिए अलावा अमृतसर के भी सभी स्कूल, कॉलेज आज बन्द रखे गए हैं। 

पुंछ में आज सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद

वहीं जम्मू कश्मीर के पुंछ में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आज के लिए यानी 7 मई को बंद करने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में पुंछ के चीफ एजुकेशन ऑफिसर ने आदेश जारी किया। 

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आंतकी हमला हुआ था, जिसका बदला भारत ने ले लिया है। भारतीय सेना के'ऑपरेशन सिंदूर' में कई आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। ये हमला लश्कर ए तैयबा के ठिकानों और जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर किया गया है। इसके अलावा भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के एक फाइटर जेट को भारतीय सेना ने मार गिराया है। इस ऑपरेशन की प्लानिंग आतंकी हमले के तुरंत बाद शुरू कर दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।