1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इंजीनियरिंग के लिए बिहार में IIT पटना के अलावा टॉप संस्थान कौन सा है? जान लें

इंजीनियरिंग के लिए बिहार में IIT पटना के अलावा टॉप संस्थान कौन सा है? जान लें

 Published : Mar 11, 2026 04:39 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 04:39 pm IST

बिहार में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बेस्ट कॉलेज IIT Patna है, इस बात से तो अधिकतर लोग वाकिफ होंगे। लेकिन इंजीनियरिंग के लिए बिहार में IIT पटना के अलावा टॉप संस्थान कौन सा है, इससे भिज्ञ हैं? आइए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप अपने करियर को इंजीनियरिंग क्षेत्र में आगे ले जाने के इच्छुक हैं और अपने लिए टॉप संस्थान की तलाश में हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। बिहार में इंजीनियरिंग के लिए सबसे बेस्ट संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना (IIT Patna) है। NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग के मामले में आईआईटी पटना की रैंक 19 है। आईआईटी पटना रैंक 19 के साथ देश के टॉप 20 इंजीनियरिंग कॉलेज में आता है। लेकिन क्या आप IIT पटना के अलावा इंजीनियरिंग के लिए बिहार में टॉप संस्थान कौन सा है, ये जानते हैं? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे भिज्ञ होंगे। 

बिहार में IIT पटना के अलावा टॉप संस्थान? 

बिहार में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना (IIT Patna) के अलावा टॉप संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना (NIT Patna) है। NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार इंजीनियरिंग के मामले में देश में NIT Patna की रैंक 53 है। 

बिहार के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज 

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना (IIT Patna)- रैंक 19
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना (NIT Patna)- रैंक 53

इंजीनियरिंग के लिए देश के टॉप 5 संस्थान 

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (Indian Institute of Technology Madras), रैंक- 1
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (Indian Institute of Technology Delhi), रैंक- 2
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (Indian Institute Of Technology Bombay), रैंक- 3
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (Indian Institute Of Technology Kanpur), रैंक- 4
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (Indian Institute Of Technology Kharagpur), रैंक- 5

उक्त बताई गई संस्थानों की रैंकिंग NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार है। हालांकि, उक्त लिस्ट में बताए गए संस्थानों में एडमिशन पाना कोई आसान काम नहीं। लाखों छात्र इसेक लिए रात दिन मेहनत करते हैं, लेकिन चुनिंदा को ही इसमें सफलता मिल पाती है।

ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस में एक कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है? निकली है 3 हजार से ज्यादा वैकेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।