1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. QS Asia University Rankings 2026: टॉप 50 में कोई भारतीय संस्थान नहीं, IIT दिल्ली को मिली 59वी रैंक; देखें टॉप 10 में कौन

QS Asia University Rankings 2026: टॉप 50 में कोई भारतीय संस्थान नहीं, IIT दिल्ली को मिली 59वी रैंक; देखें टॉप 10 में कौन

 Published : Nov 05, 2025 12:24 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 12:25 pm IST

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी दिल्ली) 59वें स्थान के साथ भारतीय संस्थानों में शीर्ष पर है। पिछले वर्ष की तुलना में प्रमुख संस्थानों की रैंकिंग में भी गिरावट आई है।

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में आईआईटी दिल्ली को मिली 59वीं रैंक- India TV Hindi
क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में आईआईटी दिल्ली को मिली 59वीं रैंक Image Source : IIT DELHI

QS Asia University Rankings 2026: क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी दिल्ली) 59वें स्थान पर जगह हासिल की है। आईआईटी दिल्ली 59वी रैंक के साथ भारतीय संस्थानों में शीर्ष पर है। इस वर्ष किसी भी भारतीय संस्थान को टॉप 50 में जगह नहीं मिली है। पिछले वर्ष की तुलना में प्रमुख संस्थानों की रैंकिंग में भी गिरावट आई है। बता दें कि 2025 में आईआईटी दिल्ली ने 44वां स्थान पाया था। इस साल संस्थान की रैंक लुढ़ककर 59वें स्थान पर आ गई। इसके बाद 64वीं रैंक के साथ IISc Bangalore और 70वीं रैंक के साथ IIT Bombay रहा। नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आप क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में टॉप 10 भारतीय संस्थान को देख सकते हैं।

QS Asia University Rankings 2026: टॉप 10 भारतीय संस्थान

  1. रैंक 59: आईआईटी दिल्ली
  2. रैंक 64: आईआईएससी बैंगलोर
  3. रैंक 70: आईआईटी मद्रास
  4. रैंक 71: आईआईटी बॉम्बे
  5. रैंक 77: आईआईटी कानपुर
  6. रैंक 77: आईआईटी खड़गपुर
  7. रैंक 114: आईआईटी रुड़की
  8. रैंक 115: आईआईटी गुवाहाटी
  9. रैंक 156: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर
  10. रैंक 206: मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल

वहीं, आईआईटी बॉम्बे की रैंक में भी गिरावट आई है, 2026 में वह 23 स्थान गिरकर 71वें स्थान पर आ गई है। पिछले वर्ष संस्थान ने 48वां स्थान हासिल किया था। पिछल वर्ष दोनों संस्थान, IIT Delhi और IIT बॉम्बे, टॉप 50 में शामिल थे। 

QS Asia University Rankings 2026: टॉप 10 संस्थान

  1. रैंक 1: हांगकांग विश्वविद्यालय
  2. रैंक 2: पेकिंग विश्वविद्यालय
  3. रैंक 3: नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर
  4. रैंक 3: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर
  5. रैंक 5: फ़ुदान विश्वविद्यालय
  6. रैंक 6: हांगकांग विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  7. रैंक 7: सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ़ हांगकांग
  8. रैंक 7: द चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ़ हांगकांग
  9. रैंक 9: सिंघुआ विश्वविद्यालय
  10. रैंक 10: द हांगकांग पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी

ये भी पढ़ें- SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम हो चुके जारी, जान लें अब आगे का प्रोसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।