Bihar Board 12th Result Toppers: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से आज यानी 23 मार्च को 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में प्रिया ने कॉमर्स में, तुषार ने आर्ट्स में और मृत्युंजय साइंस स्ट्रीम्स में टॉप किया है। स्टूडेंट्स नीचे दी टॉप 5 टॉपर्स की लिस्ट देख सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 11, 26, 749 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। वहीं इसके पास प्रतिशत की बात की जाए तो वो 87.21% रहा।
साइंस स्ट्रीम के टॉप 5 टॉपर्स
परिणाम चेक करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक- //bsebinter.org/
लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी
इस साल की इंटर फाइनल परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बाजी मार ली है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.84% है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.69% है।
जानकारी दे दें कि इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 5,24,939 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिली है। वहीं, 5,04,897 छात्र को सेकेंड डिवीजन और 96,595 छात्रों को थर्ड डिवीजिन।
ये भी पढ़ें- MBBS करने के लिए ये हैं देश के सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज
SSC CHSL परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, यहां जानें कैसे करें चेक
संपादक की पसंद