1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC CHSL परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, यहां जानें कैसे करें चेक

SSC CHSL परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, यहां जानें कैसे करें चेक

 Published : Mar 23, 2024 12:15 pm IST,  Updated : Mar 23, 2024 12:16 pm IST

SSC CHSL 2023 Answer Key: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से एसएससी सीएचएसएल टियर 2 की परीक्षा की फाइनल आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SSC CHSL 2023 Answer Key: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार इधर ध्यन दें। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) 2023 की टियर 2 परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से जारी कर दिया गया है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में जो उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आयोग ने आयोग ने 2 नवंबर, 2023 को भारत भर के कई केंद्रों पर ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित मोड) प्रारूप में SSC CHSL 2023 टियर 2 परीक्षा आयोजित की थी।

आयोग ने घोषणा की है कि योग्य और गैर-योग्य दोनों उम्मीदवारों के अंक आधिकारिक एसएससी वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध हैं। वे 24 मार्च तक अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके अपने व्यक्तिगत अंक देख सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

एसएससी द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना में कह गया, "परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, और उम्मीदवारों के हित में आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा के टियर- II के प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी 2023 आयोग की वेबसाइट पर 22.03.2024 को अपलोड कर दी है।"

कैसे करें चेक 

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं

  • सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर अंतिम उत्तर कुंजी के लिए लिंक ढूंढें।
  • फिर स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
  • इसके बाद पीडीएफ के अंदर, उत्तर कुंजी के लिए साझा किए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालें, फिर लॉगिन पर क्लिक करें। एसएससी सीएचएसएल अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र दिखाए जाएंगे।
  • इसके बाद उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

जानकारी दे दें कि उम्मीदवार 22 मार्च से 8 अप्रैल तक एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे। आयोग का कहना है, "उम्मीदवार संबंधित प्रश्न पत्र के साथ-साथ स्कोरकार्ड के साथ अपने संबंधित अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट ले सकते हैं क्योंकि उपरोक्त निर्दिष्ट समय सीमा के बाद यह उपलब्ध नहीं होगा।"

ये भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।