Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार D.El.Ed एग्जाम के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें डिटेल

बिहार D.El.Ed एग्जाम के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें डिटेल

Written By: Shailendra Tiwari @@Shailendra_jour Published : Jan 28, 2023 12:10 pm IST, Updated : Jan 28, 2023 12:10 pm IST

Bihar BSEB D.El.Ed Exam 2023- D.El.Ed परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

Bihar D.El.Ed- India TV Hindi
Image Source : PTI बिहार D.El.Ed

बिहारवालों के जरूरी खबर है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने आज, 28 जनवरी, 2023 से BSEB D.El.Ed परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार D.El.Ed फेस टू फेस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 फरवरी, 2023 तक है। प्रवेश पत्र (Admit card) 2 फरवरी, 2023 को जारी की जाएगी। D.El.Ed की लिखित परीक्षा 13 मार्च से 20 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि Answer key 27 मार्च, 2023 को जारी की जाएगी। Answer key डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2023 तक होगी। बिहार BSEB D.El.ED परीक्षा रिजल्ट अगस्त या सितंबर 2023 में घोषित किया जाएगा।

Bihar BSEB D.El.Ed Exam 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध बिहार बीएसईबी डी.ईएल.एड परीक्षा 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र भरें।
इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अब पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इसे भी पढ़ें-
Optical Illusion- इस तस्वीर में छिपी है बिल्ली, 11 सेकेंड में ढूंढ लिया तो मानें जाएंगे जिनियस
10वीं पास IB में करना चाहते हैं नौकरी! आज से शुरू हो रहे आवेदन, ये रही लेटेस्ट डिटेल
 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement