1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार विधान परिषद भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

बिहार विधान परिषद भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Jan 03, 2026 07:01 pm IST,  Updated : Jan 03, 2026 07:01 pm IST

बिहार विधान परिषद भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार आंसर-की को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

बिहार विधान परिषद ने ऑफिस असिस्टेंट और ड्राइवर पदों के लिए बिहार विधान परिषद भर्ती 2025 की आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अब ऑफिशियल वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाकर आंसरॉ-की को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के साथ ही बिहार विधान परिषद ने ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है।

आंसर-की को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडेंशियल्स( रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी उम्मीदवार आंसर-की को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खल जाएगी, जहां उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने आंसर-की खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार अपने आंसर-की को चेक करें व डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक आंसर-की का एक प्रिंटआउट ले लें। 

ऑब्जेक्शन विंडो 

आंसर-की के आपत्ति हेतु ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार किसी भी जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, वे तय समय सीमा के अंदर ऑफिशियल वेबसाइट के ज़रिए ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। आपत्तियां सबमिट करते समय, उम्मीदवारों को सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट या स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है। डेडलाइन के बाद सबमिट किए गए ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आगे क्या?

कैंडिडेट्स से मिले ऑब्जेक्शन की समीक्षा करने के बाद, परीक्षा अथॉरिटी की तरफ से फाइनल आंसर-की को जारी किया जाएगा। रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा, जिसके बाद सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण होंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे ऑब्जेक्शन की डेडलाइन, रिजल्ट की तारीख और आगे की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अपडेट के लिए रेगुलर रूप से ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा का कब आएगा रिजल्ट? जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।