1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. BPSSC अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी, जानें कब से शुरू हैं एग्जाम

BPSSC अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी, जानें कब से शुरू हैं एग्जाम

 Published : Dec 22, 2025 02:00 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 02:00 pm IST

BPSSC अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों को आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। नीचे खबर में उम्मीदवार संबंधित विवरण से अवगत हो सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

BPSSC SI Exam Date 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने अवर निरीक्षक भर्ती 2025 प्रीलिम्स परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जारी किए गए ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, परीक्षाएं 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्ड शेड्यल को चेक कर सकते हैं। 

परीक्षा का आयोजन हर दिन दो शिफ्ट में किया जाएगा। साथ ही कमीशन ने यह भी घोषणा की है कि कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम (CCE) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार PSC एडमिट कार्ड 2025, 30 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को बिहार PSC CCE एडमिट कार्ड 2025 देखने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करना होगा।

एग्जाम शेड्यूल

  • 18 जनवरी 2026- पहली शिफ्ट सबुह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।  दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • 21 जनवरी 2026- पहली शिफ्ट सबुह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।  दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सुबह के सेशन के लिए, उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा, और शाम के सेशन के लिए, दोपहर 1:00 बजे तक। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे। किसी भी हालत में देर से आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी।

एग्जाम शेड्यूल को चेक करने के लिए स्टेप्स

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल को चेक करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

Direct link

ये भी पढ़ें- 

नीट यूजी 2026 का कब जारी होगा नोटिफिकेशन? ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।