1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CAT 2023 नोटफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू हो रहे आवेदन; पढ़ें पूरी डिटेल

CAT 2023 नोटफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू हो रहे आवेदन; पढ़ें पूरी डिटेल

 Published : Jul 30, 2023 12:17 pm IST,  Updated : Jul 30, 2023 06:48 pm IST

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(आईआईएम) लखनऊ की तरफ से आज यानी 30 जुलाई को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2023 अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CAT 2023 Notification Out: कैट 2023 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक खुशखबरी है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(आईआईएम) लखनऊ ने 30 जुलाई को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2023 अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कैट 2023 पंजीकरण 2 अगस्त को शुरू होगा और 13 सितंबर, 2023 को समाप्त होगा। इच्छुक उम्मीदवार कैट 2023 आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in के माध्यम से नोटफिकेशन को देख सकते हैं।  

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आईआईएम लखनऊ 26 नवंबर को देश भर के 155 परीक्षण शहरों में कैट 2023 परीक्षा आयोजित करेगा। इस परीक्षा को तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

CAT 2023 के लिए आवेदन करने वाले SC, ST and PwD कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1,200 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि आवेदन करने वाले SC, ST and PwD कैटेगरी के कैंडिडेट्स को छोड़कर बाकी सभी को 2400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

मुख्य तारीखें

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 02 अगस्त, 2023 (सुबह 10 बजे)
  • रजिस्ट्रेशन बंद: 13 सितंबर, 2023 (शाम 5 बजे)
  • कैट 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड: 25 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2023
  • कैट 2023 परीक्षा तिथि: 26 नवंबर, 2023
  • कैट 2023 रिजल्ट: जनवरी 2024 का दूसरा सप्ताह (अस्थायी)

ये भी पढ़ें: UP NEET यूजी काउंसलिंग राउंड 1 की पहली मेरिट लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।