1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आज खत्म हो रहे CLAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां डिटेल जानकर करें आवेदन

आज खत्म हो रहे CLAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां डिटेल जानकर करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2024 07:31 am IST,  Updated : Oct 22, 2024 07:31 am IST

CLAT 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज CLAT के लिए आवेदन बंद हो जाएंगे। ऐसे में जो आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा सकते हैं।

CLAT 2025- India TV Hindi
CLAT 2025 Image Source : FILE PHOTO

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज आज यानी 22 अक्टूबर को CLAT 2025 के लिए एप्लीकेशन विंडो बंद कर देगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में आवेदन जमा करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर समय सीमा से पहले ऐसा कर सकते हैं। याद रहे कि रजिस्ट्रेशन केवल आधिकारिक वेबसाइट पर रात 11:59 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

DIRECT LINK TO APPLY FOR CLAT 2025

कितनी देनी होगी फीस

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें यूजी और पीजी दोनों कार्यक्रमों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में ₹4000 का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/बीपीएल उम्मीदवारों को ₹3500 का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

क्वालिफिकेशन

यूजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% नंबर्स या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। मार्च/अप्रैल, 2025 में योग्यता परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

पीजी कार्यक्रमों के लिए, वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास न्यूनतम 50% अंकों या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ एलएलबी या समकक्ष डिग्री है। इसके अतिरिक्त, अप्रैल/मई 2025 में योग्यता परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।

CLAT 2025: ऐसे करें आवेदन

जो उम्मीदवार CLAT 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर, CLAT 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉग इन पेज पर, रजिस्ट्रेशन डिटेल डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फिर सबमिट कर दें और पेज डाउनलोड करें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें:

आज खत्म हो रहे यूपी DElEd के रजिस्ट्रेशन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

इस राज्य के जिले में एकाएक 3 दिनों के लिए बंद कर दिए गए स्कूल, प्रशासन ने एग्जाम भी किए पोस्टपोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।