अगर आपने CLAT 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। CLAT 2026 की परीक्षा का आयोजन कल यानी 7 दिसंबर को होना तय है। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाना है। परीक्षा को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाना है। ऐसे में परीक्षा हॉल में क्या ले जाएं और क्या नहीं, ड्रेस कोड समेत सभी जरूरी गाइडलाइंस को इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।
जरूरी गाइडलाइंस
- सबसे पहले बता दें कि उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ले जाना भूल से भी न भूलें। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएाग। जिन कैंडिडेट ने CLAT एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक पोर्टल consortiumofnlus.ac.in/clat-2026 से जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें।
- उम्मीदवार किसी भी प्रॉबलम से बचने के लिए समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। उन्हें एग्जाम से आधे घंटे से एक घंटे पहले CLAT एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा।
- CLAT एग्जाम 2026 दोपहर 2 बजे शुरू होगा, ऐसे में कैंडिडेट्स को दोपहर 1:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
- उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपने साथ कोई भई प्रतिबंधित वस्तु या आइटम न लेकर जाएं।
CLAT 2026: एग्जाम सेंटर पर क्या न करें
एग्जाम सेंटर पर कोई भी प्रतिबंधित सामान को साथ लेकन न जाएं। सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस - स्मार्ट फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेजर एग्जाम सेंटर पर अलाउड नहीं हैं। एग्जाम सेंटर प्रतिबंधित सामान के लिए कोई स्टोरेज नहीं देगा और अगर ऐसा कोई सामान लाया जाता है तो उसे उम्मीदवार को अपने रिस्क पर वेन्यू के बाहर रखना होगा।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड
कैंडिडेट्स को कैज़ुअल ट्राउज़र, पैंट, जींस पहनना चाहिए। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे चप्पल पहनें, जूते नहीं। कैंडिडेट्स को किसी भी तरह की कैप, मफलर, सिर ढकने वाली कोई चीज़ नहीं पहननी चाहिए।
महिला कैंडिडेट्स के लिए CLAT 2026 ड्रेस कोड
कैंडिडेट्स को लेगिंग्स/ट्राउज़र पहनना चाहिए। महिला कैंडिडेट्स को जूते की जगह सिंपल सैंडल पहनने की सलाह दी जाती है। महिला कैंडिडेट्स एग्जाम सेंटर के अंदर हैंडबैग या पर्स न ले जाएं।
कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड ले जाना चाहिए, इसके बिना उन्हें एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा। CAT एडमिट कार्ड के साथ, कैंडिडेट्स को पहचान के सबूत के तौर पर सरकार द्वारा जारी फोटो ID- PAN, वोटर ID कार्ड लाने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
CTET सर्टिफिकेट कितने साल तक वैलिड रहता है? जानें