1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पंजाब पुलिस में जल्द होगी 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती, CM भगवंत मान का बड़ा बयान

पंजाब पुलिस में जल्द होगी 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती, CM भगवंत मान का बड़ा बयान

 Published : Aug 06, 2024 11:40 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 11:51 pm IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार पुलिस बल को मजबूत करने के लिए जल्द ही 10,000 और पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी।

CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस में जल्द ही 10,000 और पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी - India TV Hindi
CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस में जल्द ही 10,000 और पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी Image Source : PTI(FILE)

पंजाब के  मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक बड़ा बयान सामने आया है। CM भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार पुलिस बल को मजबूत करने के लिए जल्द ही 10,000 और पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी पर नजर रखने के लिए सीमाओं पर लगभग कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित 3,000 कैमरे लगाए जाएंगे।

एक सरकारी बयान के अनुसार, मान पुलिस, कानून एवं न्याय तथा गृह मामलों के विभागों में 443 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

बॉर्डर पर लगाए जाएंगे AI कैमरे 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "पहली बार सीमा पार से मादक पदार्थों, हथियारों और अन्य चीजों की तस्करी पर नज़र रखने के लिए सीमाओं पर लगभग एआई आधारित 3,000 कैमरे लगाए जाएंगे।" उन्होंने कहा, "राज्य सरकार जल्द ही पंजाब पुलिस में 10,000 और पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी, जिसके लिए अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई है।"

'1746 कांस्टबल पदों के लिए चल रही है भर्ती प्रक्रिया'

बता दें कि पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती अभियान के जरिए 1746 कांस्टेबल पदों को भरा जाना है। इसमें पुलिस विभाग ने पंजाब में जिला पुलिस कैडर के लिए 970 पद और सशस्त्र पुलिस कैडर के लिए 776 पद निर्धारित किए हैं। इस भर्ती में सलेक्शन प्रोसेस को तीन चरण में बांटा गया है, यानी इसमें तीन फेज होंगे। इसमें पहला यानी स्टेज 1 में कंप्यूटर आधारित और बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) प्रकार के पेपर शामिल होंगे। पेपर- I और पेपर- II, जिनमें से पेपर- II क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। चरण 2 में शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। वहीं, चरण 3 में (दस्तावेज़ जांच) शामिल होंगे। 

इनपुट- पीटीआई

ये भी पढ़ें- आखिर कितनी पढ़ी लिखी हैं Vinesh Phogat? 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।