1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CMAT 2024 की आंसर-की जारी, जानें क्या है ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख

CMAT 2024 की आंसर-की जारी, जानें क्या है ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख

 Published : May 23, 2024 05:26 pm IST,  Updated : May 23, 2024 05:27 pm IST

जो कैंडिडेट्स सीएमएटी परीक्षा में शामिस हुए थे वे सभी इधर ध्यान दें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से CMAT 2024 का आंसर की को जारी कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CMAT 2024: जिन कैंडिडेट्स ने सीएमएटी परीक्षा में भाग लिया था उन सभी के लिए एक खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2024) की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

कब तक कर सकेंगे ऑब्जेक्शन 

जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट, Exams.nta.ac.in/CMAT के माध्यम से 25 मई तक आपत्तियां उठा सकेंगे।

ऑब्जेक्शन करने के लिए कितना देना होगा शुल्क 

सीएमएटी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य शुल्क देना होगा।

कब हुई थी परीक्षा 

सीएमएटी परीक्षा इस साल 15 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा देश भर के 186 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

कैसे करेंगे ऑब्जेक्शन 

  • सबसे पहले एनटीए सीएमएटी की आधिकारिक वेबसाइट, Exams.nta.ac.in/CMAT/ पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर CMAT 2024 उत्तर कुंजी चुनौती विंडो लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद CMAT एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद  'देखें/चुनौती उत्तर कुंजी' बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'सही विकल्प' के अंतर्गत प्रश्न आईडी के आगे का विकल्प एनटीए द्वारा उपयोग किए जाने वाले सबसे उपयुक्त उत्तर के लिए है।
  • चुनौती देने के लिए अगले पांच कॉलम में दिए गए विकल्पों में से किसी एक या अधिक को चुनें।
  • फिर 'फ़ाइल चुनें' विकल्प पर क्लिक करें और अपने दावे के समर्थन में सहायक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • अब सबमिट दबाएं और दावों की समीक्षा करें और अगले प्रश्न पर जाएं।
  • इसके बाद प्रश्न आईडी और की गई चुनौतियां प्रदर्शित की जाएंगी।
  • अब आपत्ति शुल्क भुगतान करने और जमा करने के लिए आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें- NEET में कितने नंबर लाने पर मिल सकता है सरकारी कॉलेज

क्या होता है NEET Gap Certificate? कैसे बनवाते हैं इसे; जानें यहां
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।