1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CSAB 2024 सुपरन्यूमरेरी राउंड का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

CSAB 2024 सुपरन्यूमरेरी राउंड का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

 Published : Aug 04, 2024 11:38 am IST,  Updated : Aug 04, 2024 11:41 am IST

सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड की तरफ से CSAB 2024 सुपरन्यूमरेरी राउंड के लिए शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड(CSAB) ने CSAB 2024 सुपरन्यूमरेरी राउंड के लिए शेड्यूल को जारी कर दिया है। शेड्यूल को  CSAB की आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर  जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी कार्यक्रम देख व डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यल के अनुसार सुपरन्यूमेरी राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 20 अगस्त, 2024 को प्रदर्शित किया जाएगा।

कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, लास्ट डेट; आवंटन परिणाम

  • आधिकारिक वेबसाइट जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 अगस्त 2024 से शुरू होगी यानी उम्मीदवार इस तिथि से अप्लाई कर सकेंगे। 
  • आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2024 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं। 
  • शेड्यल के अनुसार सुपरन्यूमेरी राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 20 अगस्त, 2024 को प्रदर्शित किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन 

काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार CSAB की आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CSAB 2024 सुपरन्यूमेरी राउंड रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

अभ्यर्थी 20 अगस्त से 22 अगस्त, 2024 तक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और अतिरिक्त सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। प्रश्नों का उत्तर देने की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 2024 तक है। सीएसएबी 2024 अतिरिक्त राउंड के माध्यम से अपनी सीट की पुष्टि करने वाले सभी अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थानों में 24 अगस्त से 27 अगस्त, 2024 तक भौतिक रिपोर्टिंग करनी होगी। प्रवेश संस्थान द्वारा भौतिक रिपोर्टिंग के दौरान दिव्यांग अभ्यर्थियों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य है।

CSAB 2024 सीट आवंटन का अतिरिक्त दौर जेईई (मुख्य)-2024 रैंक पर आधारित है, जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव, और दादरा और नगर हवेली के केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित पात्र उम्मीदवारों के लिए एनआईटी कालीकट, एनआईटी दुर्गापुर और एसवीएनआईटी सूरत में अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार CSAB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कितनी हाइट होनी चाहिए?

 

उत्तराखंड: बेसमेंट में चल रहा था कोचिंग सेंटर, हुआ सील; अन्य को सुरक्षा मानदंडों को लेकर दी ये चेतावनी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।