1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. उत्तराखंड: बेसमेंट में चल रहा था कोचिंग सेंटर, हुआ सील; अन्य को सुरक्षा मानदंडों को लेकर दी ये चेतावनी

उत्तराखंड: बेसमेंट में चल रहा था कोचिंग सेंटर, हुआ सील; अन्य को सुरक्षा मानदंडों को लेकर दी ये चेतावनी

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 04, 2024 10:43 am IST,  Updated : Aug 04, 2024 10:43 am IST

उत्तराखंड में सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया। साथ ही कई अन्य सेंटर्स को सुरक्षा उपकरणों की कमी को जल्द दूर करने की चेतावनी दी गई।

बेसमेंट में चल रहा कोचिंग सेंटर हुआ सील- India TV Hindi
बेसमेंट में चल रहा कोचिंग सेंटर हुआ सील Image Source : FILE

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद उत्तराखंड में चलाए गए अभियान के दौरान यहां एक प्राइवेट बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर को सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में शनिवार को सील कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के कई अन्य कोचिंग सेंटरों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने अपने परिसर में अग्निशामक यंत्र या आपातकालीन द्वार जैसे सुरक्षा उपकरणों की कमी को जल्द दूर नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

सुरक्षा मानदंडों का नहीं हो रहा था पालन 

उप-मंडल मजिस्ट्रेट सोहन सिंह सैनी ने बताया कि देवी रोड पर स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर को छापेमारी के दौरान सील कर दिया गया, क्योंकि कि वह सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं कर रहा था। राज्य में कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानदंडों का पालन कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए यह अभियान दिल्ली के एक प्रमुख कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी घुस जाने से यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत के मद्देनजर चलाया गया था। 

'लगभग सभी में थीं सुरक्षा खामियां'

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को जिन कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी की गई, उनमें से लगभग सभी में खामियां थीं। सैनी ने बताया कि कुछ कोचिंग सेंटर पतली गलियों में स्थित थे, लेकिन खराब वेंटिलेशन, अनुचित प्रकाश व्यवस्था, बहुत अधिक छात्रों से भरे कमरे और अपर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं छापेमारी के दौरान कोचिंग सेंटरों में पाई गई अन्य कमियों में से थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें कमियों को दूर करने या कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा गया है।

हाल में इंदौर में किए गए थे  13 कोचिंग संस्थान

इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में जिला प्रशासन ने  बेसमेंट में चल रहे 13 कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा इंतजामों के कथित अभाव के चलते मंगलवार को सील कर दिया था। गौरतलब है कि दिल्ली के ‘ओल्ड’ राजेंद्र नगर इलाके में 27 जुलाई को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा के 3 अभ्यर्थियों की डूबकर मौत हो गई थी।

इनपुट-  पीटीआई

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कितनी हाइट होनी चाहिए?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।