1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET PG 2025: 26 मार्च से 1 अप्रैल तक की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CUET PG 2025: 26 मार्च से 1 अप्रैल तक की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Mar 22, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Mar 22, 2025 02:57 pm IST

26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक होने वाली CUET PG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की तरफ से जारी कर दिया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

CUET PG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक होने वाली CUET PG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इन तिथियों पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET PG परीक्षा के लिए शामिल होंगे वे सभी अपने एडमिट कार्ड को NTA CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट exam.ntaonline.in/CUET-PG/ पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के लिए उम्मीदवारों को अपने  एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का यूज करना होगा। 

कैसे करें चेक व डाउनलोड

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज CUET PG 2025 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब कैंडिडेट्स मांगे गए विवरण को दर्ज करें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।

Direct link

एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग समय, गेट बंद होने का समय, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा समय और परीक्षा स्थल सहित आवश्यक विवरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन विवरणों को ध्यान से वेरिफाई करना चाहिए।

उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के दिन वे एडमिट कार्ड में बताए गए रिपोर्टिंग समय पर एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं। यदि आप केंद्र के गेट बंद होने के समय के बाद रिपोर्ट करते हैं, तो आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सख्त अनुपालन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA CUET की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इस राज्य में ड्राइवर कम कंडक्टर पदों पर निकली भर्ती, 3 हजार से अधिक वैकेंसी; अप्लाई करने के लिए ये योग्यता बेहद जरूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।