अगर आप CUET UG 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने उम्मीदवारों से कई रिक्वेस्ट मिलने के बाद यह कदम उठाया। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से किसी कारणवश चूक गए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
CUET UG 2026 के लिए अब क्या है लास्ट डेट?
जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2026 के लिए उम्मीदवार अब 4 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार 4 फरवरी को रात 11:50 बजे तक अप्लाई कर सकेंगे। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक डिसेबल कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार पहले अपने आपको रजिस्टर करें।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
करेक्शन विंडो
सीयूईटी यूजी 2026 के फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो अब 9 फरवरी को खोली जाएगी जो 11 फरवरी 2026 तक चलेगी।
कब होगी परीक्षा?
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी - 11 फरवरी 2026 है।