1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. गोवा में स्कूलों को खोले जाने का निर्णय जल्द : मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

गोवा में स्कूलों को खोले जाने का निर्णय जल्द : मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 05:28 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 05:28 pm IST

Decision to open schools in Go soon says Chief Minister

Decision to open schools in Go soon says Chief Minister- India TV Hindi
Decision to open schools in Go soon says Chief Minister Image Source : GOOGLE

पणजी। गोवा सरकार अगले दो दिनों में स्कूलों को खोले जाने पर फैसला करेगी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से कहा, "परामर्श प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, निर्णय मंगलवार या एक दिन बाद लिया जाएगा।"

सावंत ने शिक्षा मंत्री का पदभार भी अपने पास रखा है। सितंबर में, उन्होंने परामर्श समिति का गठन किया था, जिसमें शिक्षा विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग के अधिकारी, पैरेंट्स टीचर एसोसिएशन(पीटीए) शामिल थे। समिति को हितधारकों से बातचीत करके स्कूलों को खोले जाने के लिए एक समयसीमा तैयार करना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

goa