1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली MCD स्कूलों में छात्रों के नामांकन को बढ़ावा देने के लिए चलाएगी संपर्क अभियान, पढ़ें डिटेल्स

दिल्ली MCD स्कूलों में छात्रों के नामांकन को बढ़ावा देने के लिए चलाएगी संपर्क अभियान, पढ़ें डिटेल्स

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Oct 05, 2025 04:23 pm IST,  Updated : Oct 05, 2025 04:24 pm IST

स्कूलों में छात्रों के नामांकन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली नगर निगम एक संपर्क अभियान चलाएगी। इसके जरिए अभिभावकों और परिवारों को अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अपने स्कूलों में छात्रों की संख्या में मामूली गिरावट के बाद नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की शिक्षा समिति एक संपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा के अनुसार, एमसीडी स्कूलों में वर्तमान में लगभग 6.5 लाख छात्र हैं। नगर निकाय का लक्ष्य इस संख्या को कम से कम एक लाख तक बढ़ाने का है। वर्मा ने बताया, "योजना के तहत, प्रत्येक स्कूल के दो शिक्षक हर शनिवार को विभिन्न क्लस्टरों और मोहल्लों का दौरा करेंगे और अभिभावकों और परिवारों को अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।"

अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक एमसीडी द्वारा संचालित स्कूलों के लाभों जैसे मुफ्त भोजन, वर्दी और स्टेशनरी के बारे में बताएंगे। कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए, निगम उन शिक्षकों के लिए 'निगम पुरस्कार' की भी शुरुआत करेगा जो अधिक संख्या में छात्रों को लाने में सफल होंगे। 

हाल में चार शिक्षकों को किया गया था निलंबित

वहीं, हाल में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा मंगोलपुरी में संचालित एक स्कूल के चार शिक्षकों को विद्यालय परिसर में ''गंभीर कदाचार'' के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया था कि समय पर कार्रवाई नहीं करने और लापरवाही के लिए प्रधानाचार्य को भी निलंबित किया गया। अधिकारियों ने बताया था कि शिक्षकों का स्कूल परिसर में कथित धूम्रपान, मद्यपान और यौन गतिविधियों में शामिल होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित किया गया।

उन्होंने बताया था कि एमसीडी के सतर्कता और शिक्षा विभाग ने इस मामले में विस्तृत जांच की जिसमें पांच पुरुष और एक महिला कर्मी के शामिल होने की बात सामने आई, जिसके बाद तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया था कि समय पर कार्रवाई न करने तथा स्कूल परिसर में ऐसी घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने के कारण प्रधानाचार्य को भी निलंबित कर दिया गया। (इनपुट- पीटीआई)

ये भी पढ़ें- 

CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कल से, इन आसान से स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।