1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. अभिभावक ध्यान दें: दिल्ली के स्कूलों के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, बढ़ती गर्मी के कारण फैसला

अभिभावक ध्यान दें: दिल्ली के स्कूलों के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, बढ़ती गर्मी के कारण फैसला

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 25, 2025 07:36 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 06:42 am IST

शिक्षा निदेशालय दिल्ली के स्कूलों के नई गाइडलाइन जारी की हैं। ये फैसला बढ़ती गर्मी के कारण लिया गया है और ये सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : FILE

दिल्ली में बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा निदेशालय (स्वास्थ्य शाखा) ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए नई सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है। यह निर्देश 27 मार्च 2025 को जारी पिछले सर्कुलर का विस्तार है, जिसका उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

• दोपहर की असेंबली रद्द: गर्मी के चलते स्कूलों में दोपहर की छात्र असेंबली नहीं होगी।

• बाहरी कक्षाएं प्रतिबंधित: खुले में कोई भी कक्षा नहीं ली जाएगी।
• हीटवेव के दौरान बाहरी गतिविधियाँ बंद: जब तक मौसम सामान्य नहीं होता, सभी आउटडोर गतिविधियाँ बंद रहेंगी।
• पेयजल की व्यवस्था: छात्रों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। RO सिस्टम और वाटर कूलर सुचारु स्थिति में होने चाहिए।
• कक्षा का वेंटिलेशन: सभी कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन और कार्यशील पंखे अनिवार्य किए गए हैं।
• पानी पीने के ब्रेक: समय-समय पर छात्रों को पानी पीने के लिए निर्धारित ब्रेक दिए जाएंगे।
• फायर सेफ्टी सभी गलियारों में फायर एक्सटिंग्विशर कार्यशील अवस्था में होने चाहिए।
• धूप से सुरक्षा छात्रों को टोपी, छाता या दुपट्टे आदि से सिर ढकने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
• सीधी धूप से बचाव: कोई भी छात्र, अभिभावक या स्टाफ सदस्य खुली धूप में न बैठे या ठहरे।
• गर्मी से जुड़ी बीमारियों का उपचार: किसी भी गर्मी से जुड़ी बीमारी के मामले में तत्काल ORS और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
• बीमारी की रिपोर्टिंग: सभी मामलों की नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी।
• सामान्य स्वच्छता पहले से लागू सभी सुरक्षा और स्वच्छता उपायों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

दिल्ली में भीषण गर्मी की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की ओर से पहले से ही चेतावनी जारी की जा चुकी है कि इस साल देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें- पिता हैं कार ड्राइवर बेटी बन गई 10वीं में यूपी टॉपर, रिजल्ट देखते ही रो पड़े

क्राइस्ट यूनिवर्सिटी ने किया दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस, बेस्ट रिसर्चर को भी किया सम्मानित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।