1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Delhi University में पोस्ट ग्रेजुएशन दाखिला प्रक्रिया 26 अक्टूबर से

Delhi University में पोस्ट ग्रेजुएशन दाखिला प्रक्रिया 26 अक्टूबर से

 Written By: IANS
 Published : Oct 11, 2020 07:10 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 07:10 pm IST

कोवि़ड -19 महामारी के मद्देनजर डीयू ने इस साल अपनी एडमिशन की प्रक्रिया में कई बदलाव किए है। इस साल पूरी एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है।

Delhi University admission process for post graduation । Delhi University में पोस्ट ग्रेजुएशन दाखिला- India TV Hindi
Delhi University में पोस्ट ग्रेजुएशन दाखिला प्रक्रिया 26 अक्टूबर से Image Source : FILE

नई दिल्ली. दिल्ली यूनिवर्सिटी में सोमवार 12 अक्टूबर को विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्नातक पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों में दाखिले शुरू किए जाएंगे। पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में यह दाखिले 26 अक्टूबर से शुरू किए जाने हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि पहली कटऑफ जारी होने के बाद 19 से 21 अक्टूबर तक एडमिशन की प्रक्रिया होगी। इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। कोवि़ड -19 महामारी के मद्देनजर डीयू ने इस साल अपनी एडमिशन की प्रक्रिया में कई बदलाव किए है। इस साल पूरी एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है।

जामिया में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू

वहीं दूसरी ओर जामिया में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू की गई है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया अपने यहां वर्ष 2020-21 के अकादमिक साल के लिए एडमिशन टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की है। विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट, अंडर ग्रेजुएट डिप्लोमा आदि कोर्सों में प्रवेश के लिए 10 अक्टूबर 2020 से 22 नवंबर 2020 तक प्रवेश परीक्षाएं ली जा रही हैं। जामिया ने इसकी सूची जारी कर दी है। जामिया की कार्यकारी परिषद (स्थायी समिति) की एक अहम बैठक में, यूजीसी के दिशा-निदेशरें के अनुसार यह फैसला लिया गया।

जामिया प्रशासन ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा,स्नातकोत्तर, स्नातक, डिप्लोमा आदि के 126 कोर्सो के लिए प्रवेश परीक्षाएं होंगी। इस संदर्भ में जामिया ने प्रवेश परीक्षाओं में बैठने के इच्छुक छात्रों के लिए परामर्श भी जारी किए हैं। जामिया ने कहा, आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे जामिया के परीक्षा नियंत्रक की वेब्साइट पर लगातार नजर रखें जिससे परीक्षाओं की तारीख की घोषणा या उसमें परिवर्तन सहित अन्य नवीनतम जानकारियां उनको मिलती रहें।

प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड, प्रवेश परीक्षा की तारीख से सात दिन पहले छात्रों के पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। दिल्ली में या दिल्ली के बाहर प्रवेश परीक्षाओं के स्थान का उल्लेख एडमिट कार्ड पर किया जाएगा। इस संदर्भ मे किसी भी तरह की जानकारी के लिए, छात्र हेल्पडेस्क नंबरों 011-26987338, 9836219994, 9836289994 पर कार्यदिवसों के कार्यसमय के दौरान संपर्क कर सकते हैं। ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू (यदि कोई हो) की सूचना अलग से जारी की जाएगी। एम-फिल और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा की सूचनाएं भी अलग से जारी की जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।