1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Delhi University ने जारी की पहली cut-off लिस्ट

Delhi University ने जारी की पहली cut-off लिस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2020 08:56 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 09:10 pm IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिश्न के लिए विभिन्न कॉलेजों की पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है।

Delhi University first cut off list released । Delhi University ने जारी की पहली cut-off लिस्ट- India TV Hindi
Delhi University first cut off list released । Delhi University ने जारी की पहली cut-off लिस्ट Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिश्न के लिए विभिन्न कॉलेजों की पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए जिन स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है, वो डीयू की वेबसाइट www.du.ac.in पर कट ऑफ देख सकते हैं। हर साल की तरफ साल भी दिल्ली यूनिवर्सिटी की कटऑफ काफी हाई है। लेडी श्रीराम काल फॉर वूमेन में BA (H) Economics, BA (H) Political Science और BA (H) Psychology एडमिश्न के जरिए छात्रों के बेस्ट फोर सब्जेक्ट में 100 फीसदी मार्क्स होने जरूरी हैं। इसी कॉलेज में BCom (H) में दाखिले के लिए कटऑफ 99.75 फीसदी है। Hindu College में BA (H) Economics में दाखिले के लिए 99.25% फीसदी अंक होने जरूरी है। नार्थ और साउथ कैंपस के टॉप कॉलेजों के अलावा ऑफ कैंपस इवनिंग कॉलेजों में इस साल कटऑफ काफी हाई है।

Lady Sri Ram College for Women की पहले कटऑफ

BA (H) Economics - 100%
BA (H) Political Science - 100%
BA (H) Psychology - 100%
BA (H) History - 99.5%
BA (H) Persian - 99.5%
BA (H) English - 99%
BA (H) Philosophy - 98%
BA (H) Hindi - 91%

Sri Ram College of Commerce (SRCC) की पहली कटऑफ
B.Com Hons- 99.5%
SRCC Economics (H)- 99%

Hansraj College की कटऑफ लिस्ट
B.Com Hons- 99.25%
B.A. Economics Hons- 98.75%
B.A. English Hons- 98%

Arts और Commerce Courses की कटऑफ देखने के लिए यहां क्लिक करें

Science Courses की कटऑफ देखने के लिए यहां क्लिक करें

BA (P) की कटऑफ देखने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।