1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जामिया के स्कूलों में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं हुई स्थगित

जामिया के स्कूलों में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं हुई स्थगित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2021 12:45 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 12:45 pm IST

कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपने स्कूलों में बृहस्पतिवार से आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को टालने की घोषणा की

10th and 12th board examinations held in Jamia schools...- India TV Hindi
10th and 12th board examinations held in Jamia schools postponed Image Source : FILE

कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपने स्कूलों में बृहस्पतिवार से आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को टालने की घोषणा की. एक अधिसूचना में जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए नियमित और निजी छात्रों के लिए 2020-21 की निर्धारित वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से टाल दी गयी हैं.

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘सक्षम प्राधिकार जेएमआई ने कोविड-19 की स्थिति और सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए तथा छात्रों की भलाई के लिए जेएमआई के स्कूलों की 15 अप्रैल से आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं (नियमित, निजी) की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं टाल दी है.''

अधिसूचना में कहा कि बोर्ड परीक्षाओं पर सीबीएसई के फैसले को देखते हुए यह निर्णय किया गया. केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन