1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. AIBE 20 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक; जान लें क्या है एग्जाम पैटर्न

AIBE 20 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक; जान लें क्या है एग्जाम पैटर्न

 Published : Nov 16, 2025 11:30 am IST,  Updated : Nov 16, 2025 11:30 am IST

एआईबीई 20 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। नीचे खबर में दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) 20 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे सभी आधिकारिक पोर्टल - aibe.digivarsity.online से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे करें चक व डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। 

AIBE परीक्षा पैटर्न 

AIBE परीक्षा पैटर्न: 19 मुख्य विषयों से 100 प्रश्न

AIBE 20 में 19 प्रमुख विषयों से 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जो कानूनी शिक्षा पाठ्यक्रम का आधार हैं। इनमें शामिल हैं:

  • संवैधानिक कानून
  • भारतीय दंड संहिता / भारतीय न्याय संहिता
  • दंड प्रक्रिया संहिता / भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता
  • सिविल प्रक्रिया संहिता
  • साक्ष्य अधिनियम / भारतीय साक्ष्य अधिनियम
  • प्रशासनिक कानून
  • पारिवारिक कानून
  • साइबर कानून
  • श्रम और औद्योगिक कानून
  • कंपनी कानून
  • पेशेवर नैतिकता और कदाचार
  • पर्यावरण कानून
  • जनहित याचिका
  • वैकल्पिक विवाद समाधान
  • बौद्धिक संपदा अधिकार
  • अपकृत्य कानून, मोटर वाहन अधिनियम और उपभोक्ता संरक्षण
  • अनुबंध कानून, संपत्ति कानून, विशिष्ट राहत और परक्राम्य लिखत
  • कराधान कानून
  • भूमि अधिग्रहण अधिनियम

ये भी पढ़ें-  

AIIMS INI CET Result: परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से कर लें चेक; जानें किन संस्थानों में मिलता है दाखिला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन