1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. AIBE 20 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बहुत करीब, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

AIBE 20 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बहुत करीब, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

 Published : Oct 27, 2025 04:56 pm IST,  Updated : Oct 27, 2025 04:56 pm IST

AIBE 20 के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को बहुत जल्द बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

AIBE 20 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ट्रस्ट की तरफ से एआईबीई 20 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार अखिल भारतीय बार परीक्षा-20 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

क्या है आवेदन करने की आखिरी तारीख?

AIBE 20 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर, 2025 है। इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें। 

आवेदन शुल्क?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 3500 का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2500 का भुगतान करना होगा। निर्धारित शुल्क का भुगतान किए बिना आवेदन अपूर्ण माने जाएंगे और उन पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

आवेदन शुल्क भुगतान का लिंक 29 अक्टूबर, 2025 तक सक्रिय रहेगा और आवेदन सुधार विंडो फॉर्म की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2025 है।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कब होगी परीक्षा?

इसके अलावा, AIBE 20 एडमिट कार्ड 15 नवंबर को जारी किया जाएगा और परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को निर्धारित है। नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें-  

कब आएगा IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन