1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Bihar Board 12th Compartment Exam Datesheet: जारी हुई क्लास 12 कंपार्टमेंट एग्जाम डेटशीट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Board 12th Compartment Exam Datesheet: जारी हुई क्लास 12 कंपार्टमेंट एग्जाम डेटशीट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

 Published : Apr 12, 2023 11:44 am IST,  Updated : Apr 12, 2023 11:44 am IST

Bihar Board class 12th Compartment Exam Datesheet: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से आज यानी 12 अप्रैल को बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Bihar Board class 12th Compartment Exam Datesheet: बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है।  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से आज यानी 12 अप्रैल को बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड ने BSEB 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के पूरे टाइम टेबल को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @officialbseb और आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline .bihar.gov.in पर जारी की गई है। 

साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल पाठ्यक्रमों के लिए बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी, जो 8 मई 2023 को खत्म होंगी। जबकि, बीएसईबी 12 वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम 20  अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। 

बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में 13 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। एग्जाम में कुल 10,51,948 छात्रों ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 पास की है। बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्ष के नतीजे मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किए गए थे। बता दें कि बीएसईबी ने बीते दिन यानी कि 10 अप्रैल, 2023 को बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा पंजीकरण बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें- JEE Mains 2023: 13 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Bihar Board Scrutiny: क्लास 10 स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन