1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, कहां से मिलेगा आपको

बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, कहां से मिलेगा आपको

 Published : Jan 08, 2025 10:59 am IST,  Updated : Jan 08, 2025 01:53 pm IST

बिहार बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।

bihar board admit card 2025- India TV Hindi
bihar board admit card 2025 Image Source : INDIA TV

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीद की जा रही कि जल्द इंटर के भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएं। स्कूल समिति की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Related Stories

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को समिति की वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी एवं पासवर्ड से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड पर सिग्नेचर और मुहर लगाकर छात्रों को एडमिट कार्ड दिए जा सकेंगे। 

एडमिट कार्ड में चेक करें डिटेल

एडमिट कार्ड मिलने पर छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना नाम, स्कूल का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, टाइमिंग और एग्जाम सेंटर का नाम जरूर चेक करें लें। बता  दें कि इससे पहले बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट छात्रों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किए थे, जिसमें अपने डिटेल को 6 से 12 दिंसबर तक सुधारने का मौका दिया गया था।

कब होंगे एग्जाम?

मैट्रिक का इंटरनल इवैल्यूएशन व प्रैक्टिकल एग्जाम 21 से 23 जनवरी 2025 तक होगी। वहीं, थ्योरी एग्जाम 17 से 25 फरवरी के बीच में आयोजित होनी है। दोनों परीक्षाओं के लिए यही एडमिट कार्ड मान्य होगा। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक होनी है।

बोर्ड ने कहा कि एडमिट कार्ड सेंटअप एग्जाम में पास उम्मीदवारों के लिए मान्य है। मैट्रिक परीक्षा 2025 में करीबन 16 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 1525 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं, दृष्टिबाधिक छात्रों के लिए साइंस की जगह म्यूजिक और मैथ के जगह पर के जगह पर होम साइंसकी परीक्षा आयोजित होगी।

Bihar Board Admit Card 2025: कैसे होगा डाउनलोड?

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा

यहां दिख रहे बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
अब नया पेज खुलेगा, जिसमें स्कूल कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
इसके बाद बिहार बोर्ड का एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
अंत में एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन