बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट स्पेशल एग्जामिनेशन 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को यह एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जानकारी दे दें कि बीएसईबी कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम मई माह में आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में अपने एडमिट कार्ड के लिए छात्र अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं।
जानकारी दे दें कि बिहार बोर्ड की कक्षा 12 के स्पेशल एग्जाम 2025 के प्रैक्टिकल विषयों में शामिल होने जा रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org और biharboardonline.com पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि विशेष एग्जाम के लिए बीएसईबी कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड पर अपना नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, सब्जेक्ट जैसे डिटेल एक बार जरूर चेक कर लें।
हाल ही में बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किया था। उसे भी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि यह आप अपने स्कूल से भी प्राप्त कर सकते हैं।
जानकारी दे दें कि बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2,3,5 और 7 मई को आयोजित की जाएगी। बीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट थ्योरी एग्जाम 2 मई से 7 मई तक होनी है।
ये भी पढ़ें:
NEET परीक्षा से पहले शिक्षा मंत्रालय ने की डीएम-एसपी के साथ बैठक, लिया पेपर से जुड़ा अहम फैसला
बिहार ITI एंट्रेंस एग्जाम की बढ़ा दी गई डेट, यहां जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन
संपादक की पसंद