1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा का 1 जून को आएगा नया शेड्यूल

CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा का 1 जून को आएगा नया शेड्यूल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2021 01:54 pm IST,  Updated : Apr 14, 2021 02:15 pm IST

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि CBSE की 12वीं कक्षा की परीक्षा को भी 30 मई तक स्थगित करने का फैसला किया गया है और 1 जून को इसके बारे में नया शेड्यूल जारी हो सकता है

CBSE की 10वीं की परीक्षा...- India TV Hindi
CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा का 1 जून को आएगा नया शेड्यूल

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने CBSE की 10वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इंडिया टीवी से फोन पर बातचीत के दौरान यह जानकारी दी है। इतना ही नहीं शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि CBSE की 12वीं कक्षा की परीक्षा को भी 30 मई तक स्थगित करने का फैसला किया गया है और 1 जून को इसके बारे में नया शेड्यूल जारी हो सकता है। 1 जून को ही फैसला होगा कि परीक्षा रद्द होगी या नए सिरे से कराई जाएगी। 

इससे पहले CBSE बोर्ड एग्जाम को देशभर से कैंसिल किए जाने की मांग उठ रही थी और इस विषय पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के शिक्षामंत्रियों के साथ बैठक की थी। थोड़ी देर पहले ही यह बैठक समाप्त हुई है और बैठक खत्म होने के बाद ही इंडिया टीवी संवाददाता अर्नब मित्रा ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से फोन पर बात की, उसी बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने 10वीं की परीक्षा रद्द किए जाने और 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने के बारे में जानकारी दी है। 

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि 10वीं की परीक्षा का परिणाम इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर निकाला जाएगा। जबकि 12वीं की परीक्षा के बारे में 30 मई के बाद यानि पहली जून को फैसला होगा कि परीक्षा ली जाएगी या नहीं। 

देशभर में कोरोना वायरस के मामलों तेजी से बढ़ोतरी हुई है और कई नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि फिलहाल के लिए CBSE की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया जाए। कुछ राज्यों ने पहले ही अपने यहां की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। 

इसके साथ ही जो छात्र अपने स्कोर से संतुष्ट नही हैं वे कोविड हालात ठीक होने के बाद परीक्षा में फिर से बैठ सकते हैं। 

जानिए CBSE परीक्षा के लेकर सरकार ने क्या कहा 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन