1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CGBSE Admit Card: 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CGBSE Admit Card: 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Feb 28, 2023 02:07 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 02:08 pm IST

CGBSE admit card: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

CGBSE admit card: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। कैंडिडेट् को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। कैंडिडेट्स हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस डायरेक्ट लिंक से 10वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें 

इस डायरेक्ट लिंक से 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च 2023 के बीच आयोजित होंगी। दोनो कक्षाओं की परीक्षाओं को सुबह 9 बजे से 12.15 तक आयोजित कराया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर “CGBSE 10th admit card 2023” लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर कैंडिडेट्स  मांगी गई डिटेल्स को भरें।
  • अब आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • आखिरी में डाउनलोड कर उसका आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढें- सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं ये सवाल, क्या आपको पता हैं जवाब?
CBSE Board Exams: कैसा आया था अंग्रेजी का पेपर, ईजी या टफ? यहां जानिए छात्रों की जुबानी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन