1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CGPSC PCS Prelims Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

CGPSC PCS Prelims Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 31, 2025 01:42 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 01:42 pm IST

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट जारी कर दिया है। एग्जाम का आयोजन 9 फरवरी को दो पालियों में किया जाएगा। कैंडिडेट यहां दिए गए लिंक के जरिए अपना परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड हुआ जारी- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड हुआ जारी Image Source : INDIA TV

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2024 (पीसीएस) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी psc.cg.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 9 फरवरी 2025 को किया जाएगा। एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम के 5 बजे तक चलेगा। कुल 244 पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इन पदों में एसडीएम, डीएसपी और आबकारी इंस्पेक्टर सहित कई विभिन्न पद शामिल हैं।

ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CGPSC के ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर दिए गए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद कैंडिडेट अपनी मेल आईडी और पासवर्ड डालें और उसे सबमिट करें
  • लॉग इन डिटेल्स डालते ही प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
  • अंत में अपने एडमिट कार्ड को एक बार चेक जरूर कर लें और फिर उसे डाउनलोड करें

कब होगी मेन्स की परीक्षा

CGPSC PCS Prelims में पास होने वाले छात्र मेन्स का पेपर लिखेंगे। मेन्स एग्जाम का आयोजन 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को किया जाएगा। इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फिलहाल इंटरव्यू का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश में कल बंद रहेंगे 23 हजार स्कूल, जानिए अचानक क्यों लिया गया ये फैसला

IOCL में निकली अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जानें कितनी है वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन