1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CRPF Admit card: जारी हुए सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CRPF Admit card: जारी हुए सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Published : Feb 20, 2023 01:29 pm IST,  Updated : Feb 20, 2023 01:35 pm IST

CRPF HC Admit card: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से हेड कांस्टेबल(HC) पदों के लिए एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

CRPF हेड कांस्टेबल पद के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड- India TV Hindi
CRPF हेड कांस्टेबल पद के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड Image Source : FILE

CRPF ASI and HC Admit card: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से हेड कांस्टेबल(HC) पदों के लिए एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। कैंडिडेट्स जो हेड कांस्टेबल (Ministrerial) पदो के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in और crpfindia.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से अभी CRPF ASI के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं।  CRPF ASI के लिए एडमिट कार्ड को 22 फरवरी 2023 को जारी किया जाएगा। 

इस लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में एक पेपर होगा जिसमें डेढ़ घंटे में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न करने होंगे। कैंडिडेट्स  नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से भी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

  • कैंडिडेट्स  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद आप होम पेज पर मौजूद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद CRPF ASI & HC Admit Card 2022 वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर आप जरूरी विवरण दर्ज करें और सबमिट पर करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आखिरी में आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- NEET PG 2023: एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज हो जाएगी बंद, जल्द करें अपने आवेदन में सुधार

आज के दिन ही शुरू हुआ था कंप्यूटर से रिजर्वेशन, जानिए उसके पहले कैसे होती थी पूरी प्रक्रिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन