1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CSIR UGC NET 2023: आज खत्म हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया, जल्द कर दें अप्लाई

CSIR UGC NET 2023: आज खत्म हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया, जल्द कर दें अप्लाई

 Published : Apr 17, 2023 06:31 am IST,  Updated : Apr 17, 2023 06:32 am IST

CSIR UGC NET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) UGC NET के लिए दिसंबर 2022 और जून 2023 सेशन के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 अप्रैल 2023 को बंद कर दी जाएगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

CSIR UGC NET 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) UGC NET के लिए दिसंबर 2022 और जून 2023 सेशन के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 अप्रैल 2023 को बंद कर दी जाएगी। जो इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर CSIR NET के लिए  आवेदन कर दें। 

आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, NTA CSIR UGC NET 2023 का आयोजन 6, 7 और 8 जून को किया जाएगा। जारी शेडज्यूल के मुताबिक नेट सीएसआईआर 2023 के आवेदनों में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 12 अप्रैल से खुलेगी और उम्मीदवार 18 अप्रैल तक सीएसआईआर नेट 2023 आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स CSIR NET की आधिकारिक वेबसाइट- csirnet.nta.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद रजिस्टर करें
  • फिर सीएसआईआर नेट 2023 आवेदन पत्र भरें
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • अब डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र 2023 का प्रिंटआउट लें। 

ये भी पढ़ें- कभी सोचा है कि रेलवे ट्रैक के किनारे क्यों लिखा होता है सी/फा और W/L? क्या होता है इसका मतलब? जानें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन