1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET PG 2023 के आवेदन में जल्द करें सुधार, कल बंद हो जाएगी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो

CUET PG 2023 के आवेदन में जल्द करें सुधार, कल बंद हो जाएगी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो

 Published : May 07, 2023 12:51 pm IST,  Updated : May 07, 2023 12:51 pm IST

CUET PG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की तरफ से कल यानी 8 मई 2023 को CUET PG 2023 के आवेदन में सुधार करने के लिए खोली गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी 2023 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की तरफ से कल CUET PG 2023 के आवेदन में सुधार करने के लिए खोली गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को कल यानी 8 मई को बंद कर दिया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन में सुधार करना हो,वे सभी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन विंडो के जरिए अपने अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि आवेदन में सुधार करने के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को 6 मई 2023 को शुरू किया गया था, जो कल तक ओपन रहेगी।  कैंडिडेट्स अपने लॉगिन डिटेल्स के जरिए लॉगिन करके  अपने एप्लीकेशन फॉर्म को एडिट कर सकेंगे। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। 

ऐसे करें करेक्शन

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर दिख रहे 'सीयूईटी पीजी 2023 करेक्शन विंडो' के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपनी डिटेल्स दर्ज करें और साइन इन विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र में करेक्शन करें और जमा करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए संशोधित आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी को अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- JEE Advanced 2023: आज बंद हो जाएगी जेईई एडवांस्ड एप्लीकेशन विंडो, जल्द करें अप्लाई

IGNOU June TEE 2023: इग्नू जून टीईई 2023 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन