1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET PG 2024 के लिए कल जारी हो सकती है एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

CUET PG 2024 के लिए कल जारी हो सकती है एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

 Published : Mar 03, 2024 07:09 pm IST,  Updated : Mar 03, 2024 07:09 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 4 मार्च को सीयूईटी पीजी 2024 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी पर्चियां जारी कर सकती है। जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CUET PG 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 4 मार्च को सीयूईटी पीजी 2024 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी पर्चियां जारी कर सकती है। एग्जाम सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। रीक्षा अधिसूचना के अनुसार, सीयूईटी पीजी प्रवेश पत्र 7 मार्च को जारी किए जाएंगे।कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए भी एग्जाम सिटी स्लिप को जारी कर सकते हैं।  

कैसे करें चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर pgcuet.samarth.ac.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड लिंक खोलें।
  • फिर अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • इसके बाद परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड करें।

बता दें कि सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 11 मार्च से शुरू होने वाली है। इस परीक्षा में 157 विषयों के व्यापक स्पेक्ट्रम को शामिल किया गया है। परीक्षा के लिए कुल 4,62,589 अद्वितीय उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।

सीयूईटी पीजी से संबंधित किसी भी मदद के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं अनंत अंबानी?

भारी बर्फबारी भी नहीं डिगा सकी स्वास्थ्यकर्मियों का हौसला, घर-घर जाकर पिला रहे पोलियो ड्रॉप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन