1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET PG की 22 मार्च की परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां पढ़ें डिटेल

CUET PG की 22 मार्च की परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां पढ़ें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2024 04:54 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 04:54 pm IST

CUET PG के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए एग्जाम 22 मार्च को होने हैं। जो उम्मीदवार इस दिन एग्जाम में शामिल होने वाले हैं वे इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Admit card- India TV Hindi
CUET PG Admit card Image Source : INDIA TV

CUET PG 2024 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी (पीजी) - 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 22 मार्च को सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए तय हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं 22 मार्च 2024 के बाद बाद की तारीखों में निर्धारित हैं, उनके एडमिट कार्ड भी बाद में अपडेट और जारी किए जाएंगे।

याद रहे कि सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर आर डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा पैटर्न

CUET PG 2024 केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित किया जाएगा। वहीं, प्रश्न पत्र की भाषाओं का माध्यम, एम.टेक हायर साइंस और आचार्य पेपर (हिंदू स्टडी, बौद्ध दर्शन और इंडियन नॉलेज सिस्टम को छोड़कर) को छोड़कर अंग्रेजी और हिंदी में होगा। परीक्षा में 75 पेपर होंगे और 105 मिनट तक चलेगी।

हर सही उत्तर पर उम्मीदवार को 04 नंबर मिलेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 नंबर की कटौती की जाएगी।

CUET PG 2024 admit card: ऐसे करना है डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं

फिर होमपेज पर फ्लैश हो रहे 'सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड' पर क्लिक करें
यह आपको एक लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, कैप्चा डालना होगा और 'सबमिट' पर क्लिक करना होगा।
फिर सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
अंत में सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे भविष्य की जरूरत के लिए सेव कर लें।

ये भी पढ़ें:

करनी है फ्री में यूपीएससी कोचिंग तो यहां करें आवेदन, आज से शुरू हुई प्रक्रिया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन