1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET Admit Card: जारी हुए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CUET Admit Card: जारी हुए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : May 19, 2023 12:11 pm IST,  Updated : May 19, 2023 12:11 pm IST

CUET Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से आज यानी 19 मई 2023 को सीयूईटी यूजी के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
CUET UG एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

CUET Admit Card: सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से आज यानी 19 मई 2023 को  सीयूईटी यूजी के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।  

कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि उनको एडमिट कार्ड डाउनलोड कर करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। NTA द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक अभी 21, 22, 23 और 24 मई 2023 के दिन आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। एडमिट कार्ड को कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।  

ऐसे करे सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले CUET UG की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर जरूरी डिटेल्स को दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आखिरी में एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।  

ये भी पढ़ें-Train के इस कोच में गलती से भी नहीं करना सफर, नहीं तो हो सकती है जेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन