1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. GPAT 2023: कल से खुल जाएगी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, जान लें आवेदन में सुधार करने की लास्ट डेट

GPAT 2023: कल से खुल जाएगी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, जान लें आवेदन में सुधार करने की लास्ट डेट

 Published : Mar 13, 2023 05:09 pm IST,  Updated : Mar 13, 2023 05:10 pm IST

GPAT 2023: शेड्यूल के मुताबिक 14 मार्च यानी कल से इसके लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडों ओपन हो जाएगी। एक बार शरू होने के बाद कैंडिडेट्स अपने आवदन में करेक्शन को 16 मार्च 2023 तक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

GPAT 2023: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले या आवेदन कर चुके कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA)की तरफ से आज यानी 13 मार्च 2023 को GPAT(Graduate Pharmacy Aptitude Test) के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को खत्म कर दिया जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक 14 मार्च  यानी कल से इसके लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडों ओपन हो जाएगी। एक बार करेक्शन विंडो खुलने के बाद कैंडिडेट्स अपने आवदन में करेक्शन को 16 मार्च 2023 तक कर सकेंगे। आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया जाएगा। 

आवेदन शुल्क 

GPAT 2023 के लिए अप्लाई करने वाले अनरिजर्व्ड कैटेगरी के मेल कैंडिडेट्स को 2200 रुपये का भुगतान करना होगा और फीमेस कैंडिडेट्स को 1100 रपये का। वहीं, EWS/ SC/ST/PwD /OBC-(NCL)के मेल कैंडिडेट्स को 1100 रुपये का भुगतान करना होगा और फीमेल कैंडिडेट्स को भी 1100 रपये का भुगतान करना होगा। 

इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। ये एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट से संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- काले-पीले ब्रेकर से गाड़ी के गुजरने पर क्यों आती है इतनी आवाज? जानें इसकी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन