1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. आज से शुरू हो रही हरियाणा बोर्ड परीक्षा, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें खास ध्यान

आज से शुरू हो रही हरियाणा बोर्ड परीक्षा, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें खास ध्यान

 Published : Feb 27, 2025 06:00 am IST,  Updated : Feb 27, 2025 06:00 am IST

आज यानी 27 फरवरी 2025 से हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा शुरू हो रही है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल शामिल हो रहे हैं तो नीचे खबर में दी जरूरी गाइडलाइंस को पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

Haryana Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक जरूरी खबर है। आज यानी 27 फरवरी से हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा शुरू हो रही है। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी नीचे खबर में बताई गई गाइडलाइंस का ख्याल रखें। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की तरफ से जरूरी दिशा-निर्दश भी जारी किए गए हैं।

Haryana Board Exam 2025: जरूरी गाइडलाइंस

  • छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे। छात्र परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। 
  • छात्र-छात्राएं परीक्षा के दिन अपने साथ एडमिट कार्ड अवश्य ले जाएं। 
  • सभी छात्र परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ-साथ स्कूल आईडी कार्ड भी लेकर जाएं।
  • छात्र-छात्राएं एडमिट कार्ड को A-4 आकार के कागज पर रंगीन प्रारूप में डाउनलोड करें।  
  • छात्र-छात्राएं एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से जांचें और अगर कोई विसंगति है, तो अधिकारियों से तुरंत संपर्क करके इसे ठीक करवा लें। बाद में सुधार के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • इसके अलावा, यदि किसी छात्र का एडमिट कार्ड किसी कारण से रोक दिया गया है, तो उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज जमा करके बोर्ड के कार्यालय के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
  • बोर्ड परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ गैजेट्स और स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। 

बता दें कि हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन कल यानी 28 फरवरी से शुरू होनी है। हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा 19 मार्च 2025 चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 29 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- 

इस राज्य के बोर्ड एग्जाम में पेपर लीक, BOSEM ने साइबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत 

Explainer: CBSE 10वीं की परीक्षा अब साल में होगी 2 बार, क्या-क्या होंगे बदलाव? यहां जानें हर सवाल का जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन