1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. इस राज्य ने भी कई जिलों के लिए पोस्टपोन किया बोर्ड एग्जाम, जानें कारण

इस राज्य ने भी कई जिलों के लिए पोस्टपोन किया बोर्ड एग्जाम, जानें कारण

 Published : Mar 03, 2025 08:10 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 10:16 pm IST

इन दिनों कई राज्यों में बोर्ड एग्जाम हो रहे हैं, इसी बीच पंजाब के एक सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी गई है तो वहीं, अब एक और प्रदेश बोर्ड ने अपने कई जिलों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

himachal Pradesh- India TV Hindi
बोर्ड परीक्षाएं की गईं स्थगित Image Source : PIXABAY

इन दिनों राजस्थान से लेकर जम्मू कश्मीर तक बर्फबारी देखने को मिली है। हिमाचल प्रदेश में तो इतनी बर्फबारी हुई कि रिकॉर्ड टूट गए। अब खबर आ रही हैं कि हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने राज्य के दो जिलों के लिए बोर्ड एग्जाम को पोस्टपोन कर दिया है। बोर्ड ने बोर्ड एग्जाम पोस्टपोन करने के पीछे का कारण भी बताया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने बताया कि लगातार भारी बारिश और ताजा बर्फबारी के कारण चंबा जिले के लौहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्रों में 8 मार्च तक बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाएगा।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में क्या कहा गया?

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है, "सभी को यह सूचित किया जाता है कि प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण चंबा जिले के पांगी और लाहौल और स्पीति जिले में सड़कों और रास्तों को व्यापक नुकसान हुआ है। ऐसे में छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड ने परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है।"

आगे कहा गया है, "उपरोक्त स्थगित परीक्षाओं की तिथियां बोर्ड द्वारा अलग से सूचित की जाएंगी। राज्य के शेष हिस्सों में परीक्षाएं बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार आयोजित की जाएंगी।"

कौन-कौन से विषय की परीक्षा स्थगित?

बोर्ड ने बताया कि वे परीक्षाएं जो 8 मार्च तक स्थगित रहेंगी इनमें कक्षा 8 (एसओएस) की हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, संस्कृत, चित्रकारी, गृह विज्ञान, संगीत, पंजाबी, उर्दू और कक्षा 9 की गणित, सामाजिक विज्ञान और कक्षा 10 (नियमित और एसओएस) की हिंदी, संगीत, वित्तीय साक्षरता, अंग्रेजी और कक्षा 11 की अंग्रेजी, लोक प्रशासन, भूगोल और कक्षा 12 की इकोनामिक्स,फिजिक्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, फाइनेशियल लिटेरेसी और इंग्लिश की परीक्षाएं हैं।

सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

साथ ही जिला प्रशासन ने लाहौल स्पीति में 4 और 5 मार्च को अवकाश कर दिया गया है। मौसम के खराब मिजाज को देखते हुए लाहुल स्पीति ने सभी शैक्षणिक संस्थान 4 और 5 मार्च को बंद रहेंगे। जिले में भारी बर्फबारी हुई है, और आज दोबारा बर्फबारी का क्रम जारी है। ऐसे में घाटी में बहुत सी जगह एवलांच आ रहे हैं।

राज्य के कई स्थानों पर अलर्ट

स्थानीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश, बर्फबारी, गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा और लाहौल और स्पीति जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:

बिहार सरकार ने खोला छात्रों के लिए पिटारा, हर मिलेंगे 2000 रुपये; साथ खुलेंगे नए कॉलेज भी

इस राज्य की कक्षा 12वीं की इंग्लिश पेपर की परीक्षा हुई रद्द, जांच रिपोर्ट के बाद लिया गया फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन