1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. ICAI CA Admit Card: आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

ICAI CA Admit Card: आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2023 02:26 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 02:26 pm IST

ICAI CA Inter Final May 2023 Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के मई 2023 एडिशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

ICAI CA Inter Final May 2023 Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के मई 2023 एडिशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबासाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार ICAI CA इंटर, फाइनल मई 2023 के एडमिट कार्ड को आधिकारिक  eservices.icai.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके आईसीएआई एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से या बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

इन आसान से स्टेप्स से करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स Eservices.icai.org पर जाएं।
  • इसके बाद इंटर या फाइनल परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को खोलें।
  • फिर मांगी गई डिटेल्स डालकर लॉगइन करें।
  • अब सबमिट करें और डाउनलोड करें।
  • इसके बाद परीक्षा के दिन का प्रिंटआउट ले लें।

ICAI प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर उल्लिखित सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना न भूलें और परीक्षा तिथि पर उनका पालन करें। प्रवेश पत्रों पर प्रकाशित सूचना में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर वे तत्काल संस्थान से संपर्क कर समाधान करें।

ये भी पढ़ें- अगर शरीर पर है एक भी टैटू, तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी; जानें क्या है वजह

रेलवे के साइन बोर्ड पीले और काले रंग में ही क्यों होते हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन